HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुरक्षा के मुद्दे पर हमारी सरकार आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल रही: सीएम योगी

सुरक्षा के मुद्दे पर हमारी सरकार आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल रही: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछले साढ़े छह वर्ष से उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। एनसीआरबी के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि प्रदेश में हर प्रकृति के अपराध में कमी आई है। उन्होंने कहा कि, 2022 में हम कानून व्यवस्था को आधार बनाकर चुनाव के मैदान के गए थे और यह बहुत बड़ी बात है कि कानून व्यवस्था के मामले पर कोई सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ रिपीट हो जाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को होटल ताज में आयोजित एक न्यूज पेपर के कार्यक्रम ‘यूपी राइजिंग 10 साल 10 बदलाव’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आज भारत को गंभीरता से सुना जाता है, एक सकारात्मक नजरिए से लिया जाता है। दुनिया में कहीं संकट होगा, तो भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ‘संकटमोचक’ के रूप में दुनिया को संकट से बचाने में मदद करेंगे। आज भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत की Growth Rate देखेंगे तो वर्ष 2027 आते-आते भारत, दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछले साढ़े छह वर्ष से उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। एनसीआरबी के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि प्रदेश में हर प्रकृति के अपराध में कमी आई है। उन्होंने कहा कि, 2022 में हम कानून व्यवस्था को आधार बनाकर चुनाव के मैदान के गए थे और यह बहुत बड़ी बात है कि कानून व्यवस्था के मामले पर कोई सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ रिपीट हो जाए। इसमें बड़ी भूमिका आधी आबादी ने निभाई, जिन्हें सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिला। आज महिलाएं प्रदेश में कहीं भी बिना भय के अकेले यात्रा कर सकती हैं। हमारी सरकार आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल रही।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

साथ ही कहा कि, उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश में 1.75 करोड़ परिवार लाभान्वित हैं, जिनको फ्री में रसोई गैस का कनेक्शन मिला है। प्रदेश में 96 लाख MSME यूनिट वर्तमान में कार्य कर रही हैं। ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ODOP) का अभिनव कार्यक्रम उत्तर प्रदेश वर्ष 2018 से चला रहा है, जो आज देश में लोकप्रिय बन चुका है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...