HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित, राष्ट्रपति के हाथों अखिलेश ने लिया सम्मान

Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित, राष्ट्रपति के हाथों अखिलेश ने लिया सम्मान

Padma Vibhushan to Mulayam Singh Yadav : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मरणोपरान्त (Posthumously) पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।    उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण करने उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) राष्ट्रपति भवन पहुंचे।    अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के हाथों यह सम्मान लिया।    मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुस्कार विजेताओं को नामों की घोषणा हुई थी। उनमें से एक नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव का भी था। वहीं पद्म पुरस्कारों में नेता जी के नाम की घोषणा का जहां समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया था वहीं उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठाई थी। सपा नेताओं ने कहा था कि मुलायम का कद इससे बड़ा है और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

पढ़ें :- High Speed Expressway : इन हाई स्पीड एक्सप्रेस वे से यात्रा करने पर समय-पैसे की होगी बचत , सफर का मजा दोगुना हो जाएगा

मुलायम की पुत्रवधू सांसद डिंपल यादव ने भी कहा था कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था। आने वाले समय में हमारी सरकार से मांग रहेगी कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए। उधर सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ को छोड़कर दूसरा कोई सम्मान नहीं फबता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...