Pakistan's Attack on a Kabul Hospital : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गई, जहां सोमवार रात कथित तौर पर पाकिस्तान की ओर से एयरस्ट्राइक की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
Pakistan’s Attack on a Kabul Hospital : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गई, जहां सोमवार रात कथित तौर पर पाकिस्तान की ओर से एयरस्ट्राइक की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने एक बड़े नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया, जिससे भारी तबाही हुई। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल करीब 2000 बेड का था और उस समय वहां बड़ी संख्या में मरीज मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची मीडिया टीमों ने अस्पताल में भारी तबाही का मंजर देखा। स्ट्रेचर पर शवों को बाहर निकाला जा रहा था और घायलों की संख्या लगातार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया और लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अफगानिस्तान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 9 बजे हुआ। रिपोर्टस के मुताबिक या अस्पताल 2000 बेड का है। इसे भारी नुकसान हुआ है।
अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आम नागरिकों, घरों और अस्पतालों के पास हमले बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में ध्यान देने की अपील की। इस बीच स्थानीय लोगों ने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट- हर्ष गौतम