1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तेल मिलने की केवल अफवाह फैलाता है पाकिस्तान, हकीकत में आज तक खुदाई में कोई बड़ा तेल या गैस भंडार नहीं मिला

तेल मिलने की केवल अफवाह फैलाता है पाकिस्तान, हकीकत में आज तक खुदाई में कोई बड़ा तेल या गैस भंडार नहीं मिला

नई दिल्ली। पाकिस्तान केवल तेल मिलने की अफवाह फैलाता है, जबकि आज तक पाकिस्तान में कोई बड़ा गैस भंडार या तेल नहीं मिला है। पाकिस्तान की इस अफवाह में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी साथ देते है। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ​था कि एक दिन भारत भी पाकिस्तान से तेल खरीदेगा।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान केवल तेल मिलने की अफवाह फैलाता है, जबकि आज तक पाकिस्तान में कोई बड़ा गैस भंडार या तेल नहीं मिला है। पाकिस्तान की इस अफवाह में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी साथ देते है। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ​था कि एक दिन भारत भी पाकिस्तान से तेल खरीदेगा। हालांकि हकीकत यह है कि अब तक की खुदाई में कोई बड़ा तेल या गैस भंडार नहीं मिला है। तेल मिलने की संभावना की केवल 12 प्रतिशत है।
2019 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने कराची से 230-280 किमी दूर समुद्र में तेल-गैस भंडार मिलने का दावा किया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि यह भंडार इतना बड़ा होगा कि पाकिस्तान तेल निर्यातक देश बन जाएगा। अमेरिकी कंपनी ExxonMobil और इटली की ENI कंपनी ने “केकरा-1” ब्लॉक में खुदाई की, लेकिन केवल पानी मिला। इस परियोजना में करीब 124 अरब डॉलर खर्च हुए।

पढ़ें :- Starlink ने भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किया रेजिडेंशियल प्लान, हार्डवेयर किट खरीदना होगा अनिवार्य

पाकिस्तान ने फिर से दिया नीला खजाना का शिगूफा

सितंबर 2024 में पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया कि पाकिस्तान ने समुद्र में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तेल और गैस भंडार खोजा है, जिसे “नीला खजाना” नाम दिया गया। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, 5500 मीटर तक खुदाई के बावजूद कोई महत्वपूर्ण संसाधन नहीं मिला।

ट्रंप ने भी जोड़ा मसाला

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के ‘तेल भंडार’ को विकसित करेगा और भविष्य में शायद पाकिस्तान भारत को भी तेल बेचे। इस बयान को लेकर पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया गया। एक यूजर ने लिखा, “हमें तो ट्रंप के ट्वीट से ही पता चला कि हमारे पास तेल है!

पढ़ें :- इंसानियत दिखा मदद करने गए लोग, काल बन कर आई कार, चार की मौत सात घायल

पाकिस्तान की किया है मंशा

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की तेल खोज की कहानियाँ अक्सर आर्थिक संकट के समय आती हैं, ताकि जनता का ध्यान हटाया जा सके और विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। इमरान खान के वक्त भी यही हुआ था, अब ट्रंप के बयान ने फिर से इस बहस को जगा दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...