1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PAK Terrorist Killed : उरी में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, AK राइफल और पिस्तौल के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

PAK Terrorist Killed : उरी में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, AK राइफल और पिस्तौल के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

PAK Terrorist Killed : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सेना की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। जिसके पास से AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए है। इस ऑपरेशन को 14-15 मार्च की दरमियानी रात अंजाम दिया गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ईरान के एक स्कूल को इंजीनियर रशीद अपनी एक म​हीने की सैलरी करेंगे दान

भारतीय सेना की चिनार कोर का आधिकारिक एक्स अकाउंट पोस्ट में कहा, “ऑपरेशन DIGGI 2, उरी…घुसपैठ की कोशिश के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस (#JKP) से मिली एक खास खुफिया जानकारी के आधार पर, 14-15 मार्च की दरमियानी रात को उरी सेक्टर के बुछार इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। चौकस जवानों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध हलचल देखी।’

पोस्ट में आगे कहा, “घात लगाने की जगह को फिर से व्यवस्थित किया गया और आतंकवादी को ललकारा गया, जिसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्धक सामग्री बरामद की गई है। ऑपरेशन जारी है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...