1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Parliament Monsoon Session : नाराज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में छोड़ दी आगे की कुर्सी, जानें पूरा मामला?

Parliament Monsoon Session : नाराज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में छोड़ दी आगे की कुर्सी, जानें पूरा मामला?

Parliament Monsoon Session : संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को बारहवें दिन मणिपुर मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है। गुरुवार को लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल को पेश कर दिया गया है। लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल को पेश करते समय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला था। इस बीच इस बिल को आज राज्यसभा में भी पेश किया जा सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- केरल में PFI से मदद लेती है कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस : अमित शाह

रक्षामंत्री ने लोकसभा में छोड़ दी आगे की कुर्सी

लोकसभा में बिल पर बात रखते समय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नाराज हो गए। राजनाथ सिंह बिल पर बात रखने ही वाले थे कि विपक्षी सांसदों ने हंगामा कर दिया। इससे नाराज होकर राजनाथ सिंह आगे की कुर्सी छोड़कर पीछे चले गए। रक्षा मंत्री ने कहा कि महोदय ऐसी स्थिति में मेरी तरफ से विचार किया जाना संभव नहीं है। मैं यहां नहीं बोल सकता हूं।

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

राज्यसभा 7 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन में आज भी भारी हंगामा हुआ। राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने नियम 176 के तहत राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चर्चा की मांग की। सांसदों ने सदन में राजस्थान पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की।

पढ़ें :- Electoral Bond Case : अमित शाह का राहुल पर पलटवार, बोले- क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे

बीजेपी ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को 7 अगस्त से 11 अगस्त तक सदन में उपस्थित रहने और सरकार के रुख और विधेयकों का समर्थन करने के लिए तीन-लाइन की व्हिप जारी की। सरकार ने ये व्हिप पांच दिनों के लिए जारी किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...