1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पति पत्नी और वो-2 की नई रिलीज़ डेट घोषित, पहले होली पर सिनेमाघरों में आने वाली थी फिल्म

पति पत्नी और वो-2 की नई रिलीज़ डेट घोषित, पहले होली पर सिनेमाघरों में आने वाली थी फिल्म

फिल्म पति पत्नी और वो-2 की रिलीज़ डेट बदलकर 15 मई 2026 कर दी गई है। यह जानकारी फिल्म की टीम ने साझा की है। पहले यह फिल्म चार मार्च 2026 को होली के अवसर पर रिलीज़ होने वाली थी।

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। फिल्म पति पत्नी और वो-2 की रिलीज़ डेट बदलकर 15 मई 2026 कर दी गई है। यह जानकारी फिल्म की टीम ने साझा की है। पहले यह फिल्म चार मार्च 2026 को होली के अवसर पर रिलीज़ होने वाली थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है, जबकि भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा इसके निर्माता हैं।

पढ़ें :- अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म भूत बांग्ला का पोस्टर किया रिलीज, जाने कब सिनेमाघरों में आएगी ​मूवी

वहीं फिल्म की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की डबिंग करते हुए एक कैंडिड सेल्फ़ी साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा जब वो दो हो जाएं, तब असली कहानी शुरू होती है। पहली फिल्म पति पत्नी और वो 2019 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 1978 में बनी इसी नाम की फिल्म का मॉडर्न रीमेक थी। पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने भी एक सपोर्टिंग भूमिका निभाई थी। फिल्म के नए पोस्टर और अपडेट्स सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा में हैं और दर्शक फिल्म के मज़ेदार ट्विस्ट और स्टारकास्ट को लेकर उत्साहित हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...