1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Pawan Singh new songs: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना लुंगिये बिछाई देहीं का…हुआ रिलीज

Pawan Singh new songs: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना लुंगिये बिछाई देहीं का…हुआ रिलीज

पावर स्‍टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक और झन्नाटेदार गाने के साथ फैंस के बीच आ गए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अंदाज से सबका दिल जीतने वाले पवन सिंह अब अपने नए गाने से गर्दा उड़ा रहे हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Pawan Singh new songs: पावर स्‍टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक और झन्नाटेदार गाने के साथ फैंस के बीच आ गए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अंदाज से सबका दिल जीतने वाले पवन सिंह अब अपने नए गाने से गर्दा उड़ा रहे हैं। पवन सिंह का नया गाना ‘लुंगिये बिछाई द‍िहीं का’ पिछले दिनों रिलीज हुआ था, जिसमें फुल टू भोजपुरी फ्लेवर है। ये ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही कोई भी झूमने को मजबूर हो जाएगा।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

गाने में सुहागरात का सीन है, जिसमें नई-नवेली दुल्‍हन है। घर में पलंग की जगह खटिया है और उस पर पवन सिंह का बवाली अंदाज। यह गाना जब से यूट्यूब पर रिलीज हुआ है खूब देखा और सुना जा रहा है। गाना करीब 1 महीने पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे 3.8 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है और ये व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

लुंगिये बिछाई दिहीं का’ गाने को पवन सिंह और श‍िवानी सिंह ने साथ मिलकर गाया है। इस पैपी नंबर गाने के बोल निक्‍की निहाल ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कम्‍पोज किया है। गाने के कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं और इसे ऋषि राज और विनीत झा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। गाने में पवन सिंह के साथ प्रीति मौर्या नजर आ रही हैं और दोनों की कैमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।

पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...