HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Petrol-Diesel Price Hike: आम आदमी की जेब पर बढ़ा भार, पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई फिर वृद्धि

Petrol-Diesel Price Hike: आम आदमी की जेब पर बढ़ा भार, पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई फिर वृद्धि

देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से भार बढ़ा है। इसके चलते आम जनता पर बढ़ा असर पड़ रहा है। दरअसल, पेट्रोल डीजल के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी शुरू हो गयी। पांच राज्यों में चुनाव समाप्त होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि शुरू हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Petrol-Diesel Price Hike: देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से भार बढ़ा है। इसके चलते आम जनता पर बढ़ा असर पड़ रहा है। दरअसल, पेट्रोल डीजल के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी शुरू हो गयी। पांच राज्यों में चुनाव समाप्त होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि शुरू हो गयी है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

दिल्ली में आज पेट्रोल डीजल के दामों में 80 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98 रुपए 61 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 89 रुपए 87 पैसे हो गई है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में पेट्रोल —डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले पांच दिनों के अंदर चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है। बता दें कि, अभी और ज्यादा पेट्रोल—डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। दरअसल, इसके पीछे की वजह रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को बताया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...