1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Phalgun Purnima 2024 : फाल्गुन पूर्णिमा के दिन करें भगवान विष्णु  की पूजा,  करें दान और भगवान का ध्यान

Phalgun Purnima 2024 : फाल्गुन पूर्णिमा के दिन करें भगवान विष्णु  की पूजा,  करें दान और भगवान का ध्यान

पूर्णिमा को वर्ष का सबसे भाग्यशाली दिन माना जाता है।  पूरे भारत में इसे पूनम, पूर्णिमा और पूर्णमासी आदि के नाम से मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Phalgun Purnima 2024 : पूर्णिमा को वर्ष का सबसे भाग्यशाली दिन माना जाता है।  पूरे भारत में इसे पूनम, पूर्णिमा और पूर्णमासी आदि के नाम से मनाया जाता है। इस पवित्र दिन अधिकांश भक्त व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। हिंदू पंचांग में हर महीने के आखिरी दिन को पूर्णिमा कहा जाता है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

फाल्गुन पूर्णिमा फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष के अंत में होती है। जो साल का आखिरी महीना भी होता है। फाल्गुन पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर के अंत का प्रतीक है और एक नए साल की शुरुआत की ओर इशारा करती है।  धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का उपवास रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। वहीं इस तिथि को होली का त्यौहार मनाया जाता है।  नारद पुराण के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को लकड़ी व उपलों को एकत्रित करना चाहिए। हवन के बाद विधिपूर्वक होलिका पर लकड़ी डालकर उसमें आग लगा देना चाहिए।

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत मुहूर्त
मार्च 24, 2024 को 09:57:56 से पूर्णिमा आरम्भ
मार्च 25, 2024 को 12:32:31 पर पूर्णिमा समाप्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...