1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पिटबुल डॉग ने नोएडा में शेल्टर होम के कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, भयावह Video आया सामने

पिटबुल डॉग ने नोएडा में शेल्टर होम के कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, भयावह Video आया सामने

यूपी के नोएडा (Noida) के सेक्टर 108 के एक शेल्टर होम (Shelter Home) में सोमवार की सुबह वहीं के कर्मचारी पर पिटबुल डॉग (Pitbull Dog) ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद घायल कर्मचारी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी को कुत्ते से छुड़वाया गया। कई देर तक कुत्ता कर्मचारी का पैर पकड़े रहा और उसे नोचता रहा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नोएडा: यूपी के नोएडा (Noida) के सेक्टर 108 के एक शेल्टर होम (Shelter Home) में सोमवार की सुबह वहीं के कर्मचारी पर पिटबुल डॉग (Pitbull Dog) ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद घायल कर्मचारी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी को कुत्ते से छुड़वाया गया। कई देर तक कुत्ता कर्मचारी का पैर पकड़े रहा और उसे नोचता रहा।

पढ़ें :- 'शहीदी दिवस' पर CM रेखा गुप्ता ने शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

मामला नोएडा के सेक्टर 108 का बताया जा रहा है। यहां सुबह एक पिटबुल ने शेल्टर कर्मचारी पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रुप घायल हो गया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर  वायरल है।

जानकारी के मुताबिक़ सुबह के दौरान एक शेल्टर होम में पिटबुल ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। कर्मचारी का पैर कुत्ते ने पकड़ लिया और कर्मचारी काफी देर अपने आपको बचाने की कोशिश करता रहा और चिल्लाता रहा। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आख़िरकार कर्मचारी को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाया। कर्मचारी का पैर इस हमले में बुरी तरह से घायल हुआ है।

पहले भी हो चुके है हमले

पढ़ें :- पहले किया प्यार फिर युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले लाखों, थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, आगरा समेत कई शहरों में कुत्तों के हमले में लोग घायल हुए है तो वही कई बच्चों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। इस हमले के बाद परिसर के लोगों भी डर का माहौल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...