1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Date : इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, जानें किन गलतियों को करने पर खाते में नहीं आएंगे पैसे?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Date : इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, जानें किन गलतियों को करने पर खाते में नहीं आएंगे पैसे?

देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की की आय में बढ़ोतरी करने और उनके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)  का संचालन कर रही हैं। इस स्कीम की शुरुआत मोदी सरकार (Modi Government)  ने साल 2019 में की थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की की आय में बढ़ोतरी करने और उनके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)  का संचालन कर रही हैं। इस स्कीम की शुरुआत मोदी सरकार (Modi Government)  ने साल 2019 में की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) मोदी सरकार (Modi Government) की एक बेहद ही शानदार स्कीम है।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

इस योजना के अंतर्गत मोदी सरकार (Modi Government)  हर साल देश के गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल तीन किस्तों के जरिए किसानों के खाते में भेजती है। पिछले साल 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 18वीं किस्त (18th Installment) जारी की थी।

18वीं किस्त (18th Installment) को जारी हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देशभर में करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त (19th Installment) का इंतजार है। कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त (19th Installment)  को जारी कर सकती है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार इस योजना की 19वीं किस्त (19th Installment)  को आने वाले फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तारीखों को लेकर किसी भी प्रकार का एलान नहीं किया है।

अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है तो आपको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 19वीं किस्त (19th Installment)  का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य करवा लेना चाहिए।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई

वहीं जिन किसानों ने अपने बैंक अकाउंट में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ऑन नहीं करवाया है या जिन्होंने स्कीम में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी, उन्हें भी अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य भी करवा लेने चाहिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...