HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया योग का मान, पूरी दुनिया में दिलाई पहचान : स्वाती सिंह

प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया योग का मान, पूरी दुनिया में दिलाई पहचान : स्वाती सिंह

पूरी दुनिया में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 'स्वाती फाउंडेशन' के तत्वावधान में आशियाना स्थित 'पतंजलि वेलनेस सेंटर' में योग शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को योग के लाभों के बारे में जानकारी देने के साथ योगाभ्यास भी कराया गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ :  पूरी दुनिया में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ‘स्वाती फाउंडेशन’ के तत्वावधान में आशियाना स्थित ‘पतंजलि वेलनेस सेंटर’ में योग शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को योग के लाभों के बारे में जानकारी देने के साथ योगाभ्यास भी कराया गया।

पढ़ें :- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विराट खंड 4 के पार्क में सामूहिक योग शिविर आयोजित

इस मौके पर उप्र सरकार की पूर्व मंत्री एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाती सिंह ने कहा कि योग दिवस की शुरुआत भारत ने की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को स्वास्थ्य और कल्याण के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में प्रस्तुत किया है। उनके प्रयासों के कारण, योग न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में लोकप्रिय हुआ है। उन्होंने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर योग के महत्व को रेखांकित किया और इसे एक स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री की पहल एवं प्रेरणा से देश और दुनिया भर में आज योग पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 27 सितंबर, 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाए। इस प्रस्ताव को 177 सदस्य देशों का समर्थन मिला और इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई। 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें 192 देशों में लाखों लोगों ने भाग लिया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसे एक स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। इस मौके पर दुर्गा पाण्डेय, मुकेश सिंह, अंगद गिरी, रघुराज प्रताप सिंह, रिंकू राज, सोनू पाल, प्रिया पाण्डेय, जय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

पढ़ें :- लखनऊ जन विकास महासभा व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मना अंतर्राष्ट्रीय योग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...