HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने भाजपा के सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ: अमित शाह बोले-हमारी पार्टी में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक अंक नहीं…

PM मोदी ने भाजपा के सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ: अमित शाह बोले-हमारी पार्टी में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक अंक नहीं…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, आज के इस अवसर पर मैं अपनी ओर से और आप सब कार्यकर्ताओं की ओर से हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का इस कार्यक्रम में आने पर और उनके माध्यम से ये सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा, इसके लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, आज के इस अवसर पर मैं अपनी ओर से और आप सब कार्यकर्ताओं की ओर से हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का इस कार्यक्रम में आने पर और उनके माध्यम से ये सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा, इसके लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

पढ़ें :- नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन हमेशा से आतंकवाद का पोषक रहा : अमित शाह

उन्होंने कहा, हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी देश का प्रधानसेवक होने के नाते, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्व करने के नाते प्रशासन की बारीकियों में दिन-रात व्यस्त रहते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी हम सबके लिए वो आदर्श हैं। उन्होंने हमेशा इस बात को अपने आप में जीया है कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन प्रथम है। संगठन को जब भी आवश्यकता पड़ी है, व्यस्ततम समय में भी वो पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं।

जब अमित भाई शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तो उस समय उन्होंने सदस्यता अभियान को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कहा था कि हम संगठन के रास्ते बदलेंगे, संगठन के तरीके बदलेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जो कमल के निशान के साथ चलना चाहते हैं, उनका हम पार्टी में समावेश कर सकें।

वहीं, इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है। आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान को नहीं करता है। ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है।

हमारी पार्टी में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि हमारे यहां कार्यकर्ता एक जीवंत इकाई, विचारधारा का वाहक, कार्य-संस्कृति का पोषक और हमारे कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच में कड़ी का भी काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता के साथ जोड़कर रखता है।

पढ़ें :- 'राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी...', केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का विवादित बयान

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...