1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों और बच्चों से बातचीत की, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों और बच्चों से बातचीत की, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मेट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। मेट्रो में यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने यात्रियों और छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उनके हाथ में मेट्रो कार्ड में दिखा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मेट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। मेट्रो में यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने यात्रियों और छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उनके हाथ में मेट्रो कार्ड में दिखा।

पढ़ें :- SRCC के 100 साल पूरे: शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा-इस यात्रा में कॉलेज ने पीढ़ियों को गढ़ा

मेट्रो में यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने यात्रियों के रोजमर्रा के सफर को खास बना दिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत के दौरान कई बातें पूछीं। इसके साथ ही, छात्रों से भी संवाद किया। इसके पीएम मोदी एसआरसीसी के लिए रवाना हुए, जहां वो शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे।

एसआरसीसी अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य ​अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी भी समारोह में मौजूद रहे। शताब्दी समारोह का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में कॉलेज के वर्तमान छात्रों के साथ पूर्व प्राचार्य, शिक्षक और पूर्व छात्र भी शामिल हो रहे हैं। इस तरह समारोह में संस्थान की अलग-अलग पीढ़ियों की भागीदारी देखने को मिल रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...