1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NEET पेपर लीक पर छात्रों के प्रदर्शन के बोले पीएम मोदी पीएम मोदी का – दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

NEET पेपर लीक पर छात्रों के प्रदर्शन के बोले पीएम मोदी पीएम मोदी का – दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि जैसे ही गड़बड़ी की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए दोबारा परीक्षा समय पर कराई गई...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि जैसे ही गड़बड़ी की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए दोबारा परीक्षा समय पर कराई गई। परीक्षा के नतीजे भी बिना किसी देरी के जारी किए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो दूसरों के लिए भी मिसाल बने।

पढ़ें :- राहुल गांधी का अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत: जितेंद्र सिंह

संसद मार्च के बाद बढ़ा सियासी माहौल

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संसद की ओर मार्च किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। दिल्ली पुलिस ने  लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इससे 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई। मामले में पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं हिंसा के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...