HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  यह कार्रवाई बेंगलुरु एयरपोर्ट पर शाम 6:30 बजे की गई।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  यह कार्रवाई बेंगलुरु एयरपोर्ट पर शाम 6:30 बजे की गई।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

भूपेंद्र सारण पर 100000 का इनाम भी रखा गया था यह इनाम सओजी द्वारा रखा गया था|

एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि बुधवार दोपहर को भूपेंद्र के मूवमेंट की एसओजी को पुख्ता जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि एसओजी के मिली जानकारी के आधार पर आरोपी अहमदाबाद से फ्लाइट लेकर बेंगलुरु आया था। भूपेंद्र इससे पहले जालौर, बीकानेर, बाड़मेर में भी कई बार मूवमेंट कर चुका है|

बता दें कि भूपेंद्र सारण ने साल 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर आउट प्रकरण और साल 2022 में पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी शामिल था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...