1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एग्जिट पोल पर सियासी घमासान तेज,अखिलेश यादव,बोले- देश नकारात्मक शक्तियों से 4 जून को होने जा रहा है आजाद

एग्जिट पोल पर सियासी घमासान तेज,अखिलेश यादव,बोले- देश नकारात्मक शक्तियों से 4 जून को होने जा रहा है आजाद

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024)  के चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन पहले मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि 4 जून को देश नकारात्मक शक्तियों से आजाद होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर बयान दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के नतीजों को अब कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में एग्जिट पोल पर विपक्षी INDIA गठबंधन लगातार बीजेपी (BJP) पर निशाना साध रहा है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024)  के चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन पहले मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि 4 जून को देश नकारात्मक शक्तियों से आजाद होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर बयान दिया।

पढ़ें :- हरदीप सिंह पुरी और Epstein का क्या रिश्ता है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा सवाल

पतंग जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है , उतना ही बड़ा होता है उसका पतन

उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP)   ने सत्ता के लिए एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ाया। एक जाति के लोगों को दूसरे जाति से लड़ाया और इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भ्रष्टाचार किया। इसके पहले सातवें चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल घोषित कर दिए गए हैं जिसमें ज्यादा सर्वे में एनडीए को बहुमत पाते हुए दिखाया गया है। इस पर एक तरफ तो सत्ता पक्ष ने खुशी जाहिर की है वहीं इंडिया गठबंधन के लोगों का कहना है कि 4 जून के नतीजों में इंडिया गठबंधन को 295 सीटें प्राप्त होंगी और गठबंधन जीत हासिल करेगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है पतंग, उतना ही बड़ा होता है उसका पतन। सामाजिक रूप से भाजपा ने देश में सौहार्द बिगाड़ा, आरक्षण को खत्म करने के लिए छल किया।

बीजेपी  ने अपने समर्थकों को हिंसक बना दिया , ईडी-सीबीआई (ED-CBI) को सरकार बचाने के लिए इस्तेमाल किया

उन्होंने बीजेपी (BJP)  पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी (BJP)  ने अपने समर्थकों को हिंसक बना दिया है। अजय मिश्रा ‘टेनी’ का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने किसानों की हत्या की ऐसे लोगों को मंत्री पद दिया। महिलाओं पर शोषण के दोषी हैं। अदालत में अपने लोग सेट किए हैं। कानून तक को मैला कर दिया। नौकरशाही में धांधली की। योजना आयोग खत्म किया। ईडी-सीबीआई (ED-CBI) को सरकार बचाने के लिए इस्तेमाल किया। झूठे आंकड़े दिखाए। नैतिक रूप से चंदे तक का पैसे खा गए। हिसाब देने से मना कर दिया।

भाजपा ने आर्थिक रूप से इलेक्टोरल बांड का ऐतिहासिक भ्रष्टाचार किया

भाजपा ने न्यायालय तक में अपने लोग पिछले दरवाजे से सेट किए, न्यायाधीशों से खुलकर के एक विचारधारा विशेष के लिए बयान दिलवाएं। नौकरशाही में लैटरल एंट्री के नाम पर यही धांधली की। झूठ आंकड़ों से देश को छला। भाजपा ने आर्थिक रूप से इलेक्टोरल बांड का ऐतिहासिक भ्रष्टाचार किया। मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया, जिसने महंगाई को बढ़ाया।

पढ़ें :- ओम बिरला को गुलाब देने पहुंची कांग्रेस की महिला सदस्य, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका

बीजेपी ने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया, बिना जांचे परखे वैक्सीन लगवा दी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अपराधियों के अपराध पर पर्दा डालना। हाथरस, कानपुर देहात कांड, जहां मां बेटियों को मार डाला। बीजेपी ने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया। बिना जांचे परखे दवा लगवाई। महिलाओं के अंदर सुरक्षा का भाव अंदर भर गया। सरकारें गिराईं। व्यक्ति को व्यवस्था से बड़ा दिखाने की कोशिश की। चुनावी घपले को जारी रखने की साजिश रखी। भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर देश को खतरे में डाल दिया। बीजेपी की भ्रष्ट नीतियां देश के लिए खतरनाक है। जनता अब आंदोलित हो चुकी है।

यह जवाब इलेक्शन कमीशन को देना चाहिए अगर किसी को इस बात का शक है कि वोट आखिरकार क्यों बढ़ रहा है?

अखिलेश यादव ने कहा कि इतनी तपती गर्मी में लोगों ने इस लोकतंत्र को, संविधान को मजबूत बनाने के लिए मतदान किया, किसी भी जगह पर ऐसा नहीं दिखा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लोग आए हों। जो एग्जिट पोल वाली संस्थाएं, एजेंसी हैं, क्या वह भाजपा के लिए कई वर्षों से बूथ मैनेजमेंट का कार्य कर रहे कि नहीं कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि यह जवाब इलेक्शन कमीशन को देना चाहिए अगर किसी को इस बात का शक है कि वोट आखिरकार क्यों बढ़ रहा है? जो फार्म 17 सी है उसमें पूरी जानकारी है कितना वोट पड़ा है? मुझे उम्मीद है इलेक्शन कमीशन तमाम नियमों का पालन करेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि फार्म 17 सी की कॉपी एजेंटो के पास है, हमारी पार्टी के पास कार्यालय में वह सारे फॉर्म है, क्योंकि हमें पता था बीजेपी किसी भी षड्यंत्र में शामिल हो सकती है इसलिए डे वन से पूरी जानकारी हम लोग ने रखी है।

पढ़ें :- राहुल गांधी झूठे हैं, उनका देश के किसानों से कोई लेना-देना नहीं: शिवराज सिंह चौहान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...