1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3.  Pooja Upasana Mein Phool : धर्म कार्य में फूल का बहुत महत्व है , श्रद्धा और भावना का प्रतीक हैं

 Pooja Upasana Mein Phool : धर्म कार्य में फूल का बहुत महत्व है , श्रद्धा और भावना का प्रतीक हैं

फूल छूने में कोमल और देखने में खूबसूरत होते है। धार्मिक कार्यों में फूलों का प्रयोग किया जाता है। देवी देवताओं को अर्पित किया जाता है। फूल हमारी श्रद्धा और भावना का प्रतीक हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pooja Upasana Mein Phool : फूल छूने में कोमल और देखने में खूबसूरत होते है। धार्मिक कार्यों में फूलों का प्रयोग किया जाता है। देवी देवताओं को अर्पित किया जाता है। फूल हमारी श्रद्धा और भावना का प्रतीक हैं। इसके साथ ही ये हमारी मानसिक स्थितियों को भी बताते हैं। फूल बहुत ही शुभ और पवित्र होते हैं। इसलिए कोई भी पूजा बिना फूलों के पूरी नहीं होती है। फूलों के अलग-अलग रंग और सुगंध अलग तरह के प्रभाव पैदा करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि पूजा में सही रंग के फूल सही तरीके से अर्पित किए जाएं तो जीवन की सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे ईश्वर की कृपा बहुत जल्दी होती है।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

भगवान विष्णु
भगवान विष्णु को नियमित रूप से पीले गेंदे के फूलों की माला चढ़ाएं। इससे आपको संतान सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

लक्ष्मी जी
लक्ष्मी जी को नियमित गुलाब अर्पित करने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है।

कृष्ण जी
किसी भी एकादशी को कृष्ण जी को दो कमल के फूल अर्पित करें। आपकी संतान प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। अगर 27 दिन तक रोज एक कमल का फूल लक्ष्मी जी को अर्पित किया जाए तो अखंड राज्य सुख की प्राप्ति होती है।

देवी
नियमित रूप से देवी को गुड़हल अर्पित करने से शत्रु और विरोधियों से राहत मिलती है।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सूर्य
सूर्य को गुड़हल का फूल डालकर जल अर्पित करने से नाम यश मिलता है।

चन्द्रमा

सफ़ेद फूल जल में डालकर चन्द्रमा को अर्पित करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...