HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पुर्तगालः फाइजर की वैक्सीन से गई स्वास्थ्य कर्मचारी की जान, पिता ने मांगा जवाब

पुर्तगालः फाइजर की वैक्सीन से गई स्वास्थ्य कर्मचारी की जान, पिता ने मांगा जवाब

By शिव मौर्या 
Updated Date

लिस्बन। दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन को लेकर कई तरह की खबरें आ रहीं हैं। इस बीच फाइजर की वैक्सीन लगने के बाद एक महिला की जान चली गयी है। 41 वर्षीय मृतक महिला स्वास्थ्य कर्मी बताई जा रही है। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, मृतका का नाम सोनिया एसेवेदो है। वैक्सीन लगाने के 48 घंटे बाद नए साल के दिन उनकी घर पर अचानक मौत हो गई।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

पोर्तुगीज इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी के पोर्टो में पीडियाट्रिक्स विभाग में काम करने वाली दो बच्चों की मां में वैक्सीन लगने के बाद किसी तरह के दुष्परिणाम दिखाई नहीं दिए थे। एसेवेदो के पिता अबिलियो एसेवेदो ने पुर्तगाली दैनिक कोरेरियो डा मनहा से कहा, वह ठीक थी। उसे कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।

उन्होंने कहा-सोनिया में कोरोना के लक्षण भी नहीं थे। मैं नहीं जानता कि क्या हुआ। लेकिन मुझे जवाब चाहिए। मुझे जानना है कि किस वजह से मेरी बेटी की मौत हुई? पुर्गताल के अस्पताल ने पुष्टि की है कि 30 दिसंबर को सोनिया को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद अस्पताल को किसी भी प्रकार के दुष्परिणाम की जानकारी नहीं दी गई थी।

 

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...