HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Positive Energy : सुबह नींद से उठते ही अपने दिन की शुरुआत करें इस मंत्र से, दिन भर सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती रहेगी

Positive Energy : सुबह नींद से उठते ही अपने दिन की शुरुआत करें इस मंत्र से, दिन भर सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती रहेगी

सनातन धर्म में जीवन प्रबंधन के बारे में कदम कदम पर मार्गदर्शन दिया गया है। प्राचीन धर्म शास्त्रों में मंत्रों के माध्यम से जीवन की प्रत्येक क्रियाओं के बारे बताया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Positive Energy : सनातन धर्म में जीवन प्रबंधन के बारे में कदम कदम पर मार्गदर्शन दिया गया है। प्राचीन धर्म शास्त्रों में मंत्रों के माध्यम से जीवन की प्रत्येक क्रियाओं के बारे बताया गया है। सुबह नींद से उठते ही अपने दिन की शुरुआत कैसे  करें , प्रातः: काल जागने के बाद सबसे पहले कैसे विचारों को मन में लाएं इसके बारे में विष्णु पुराण का एक श्लोक हैं —

पढ़ें :- आज का राशिफल 19 फरवरी 2025: आज कुंभ राशि के लोगो का भाग्य देगा साथ, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढें दैनिक राशिफल

कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम॥

सुबह उठकर हाथों की हथेलियों को देखना बहुत ही शुभ माना गया है। इस मंत्र के लिए नींद से उठते ही हाथों की हथेलियों पर ध्यान दें। देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती और विष्णु के रूप में सर्वोच्च शक्ति की कल्पना और आह्वान करें। देवी लक्ष्मी धन की प्रदाता हैं। देवी सरस्वती बुद्धि की दाता हैं। और समृद्धि के दाता भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती, और भगवान गोविंदा (भगवान विष्णु) दिव्य अभिव्यक्ति के तीन चरणों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आलस से मिलती है मुक्ति 

ऐसा प्रतिदिन करने से जीवन में कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इस प्रक्रिया को करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, मन में अच्छे विचार और भाव आते हैं। इसके साथ कार्य करने की क्षमता में भी वृद्धि होती है और आलस से मुक्ति मिलती है।दिन शुभ होता है। मान्यता है कि हाथ की हथेलियों में देवी देवताओं का वास भी बताया गया है। ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही जीवन में धन, सेहत और करियर से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।

पढ़ें :- Dreams Interpretation: शारीरिक संबंध बनाने के आते हैं सपने, तो जान लें हो सकता है ऐसा परिणाम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...