HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं प्रशांत किशोर, कहा-Congress को मरने नहीं दिया जा सकता

कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं प्रशांत किशोर, कहा-Congress को मरने नहीं दिया जा सकता

चुनावी रणनीतिकार इन दिनों कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश में जुट गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ लगातार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) कई बैठक कर चुके हैं। इस बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति को लेकर चर्चा की है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस (Congress) में भी शामिल हो सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार इन दिनों कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश में जुट गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ लगातार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) कई बैठक कर चुके हैं। इस बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति को लेकर चर्चा की है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस (Congress) में भी शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: ​इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर बरसे अमित शाह, कह दी ये बड़ी बातें

इन सबके बीच उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मरने नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह केवल राष्ट्र के साथ मर सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद पीके ने यह बयान दिया है। 2019 के लोकसभा चुनावों में और फिर इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को झटका लगा है।

बता दें कि, पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों मं कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पांच राज्यों में मिली हार के बाद से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठने लगा था। इसके साथ ही पूर्णकाालिक अध्यक्ष की मांग उठने लगी थी। वहीं, अब प्रशांत किशोर ने कमान संभाल ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...