1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राम लला के दर्शन-पूजन किया,CM योगी बोले-राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का है परिणाम

अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राम लला के दर्शन-पूजन किया,CM योगी बोले-राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का है परिणाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या पहुंची हैं, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र पूजना में हिस्सा लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या पहुंची हैं, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र पूजना में हिस्सा लिया। करीब 5 घंटे प्रवास के बाद वह मथुरा के लिए रवाना होंगी। इस दौरान इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्य जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ और तीन आचार्य उपस्थित रहे।

पढ़ें :- यूपी पुलिस की वर्दी का अपराधियों में हो खौफ,पर्व-त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : सीएम योगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम यंत्र की स्थापना के बाद श्रीरामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीरामलला की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। वहीं, राममंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना के बाद आयोजित कार्यक्रम में हजारों रामभक्तों को संबोधित करते हुए श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि इसके साथ ही 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण परिपूर्ण हो गया है। कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें वो लोग भी शामिल रहे जो 1984 से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए थे।

वहीं, इस मौके पर सीएम योगी ने सभी रामभक्तों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज श्रीराम यंत्र की स्थापना के साथ ही प्रभु श्रीराम का मंदिर परिपूर्ण हो गया। राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...