HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Presidential election: पीएम मोदी, अमित शाह, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट, मतदान जारी

Presidential election: पीएम मोदी, अमित शाह, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट, मतदान जारी

देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए उम्मीदवार की ताजपोशी तय मानी जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Presidential election: देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए उम्मीदवार की ताजपोशी तय मानी जा रही है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाला BJP नेता गिरफ्तार, अश्लील वीडियो लीक करने का मामला

पीएम मोदी ने किया मतदान
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दौरान मतदान किया। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मतदान किया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने डाला मतदान
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला।

पढ़ें :- Haryana Political Crisis: हरियाणा में भाजपा सरकार पर संकट के बादल; कांग्रेस ने की फ्लोर टेस्ट की मांग

सीएम योगी ने भी किया मतदान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।

हेमा मालिनी ने किया मतदान
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

सीएम केजरीवाल ने किया मतदान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

पढ़ें :- Horrible Murder in Sitapur: सीतापुर में युवक बना जल्लाद; मां-पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...