HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News : अयोध्या के राम मंदिर में होगी पुजारियों की भर्ती, जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

Ayodhya News : अयोध्या के राम मंदिर में होगी पुजारियों की भर्ती, जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर (Grand temple of Lord Shri Ram) में पुजारियों की भर्ती करने जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala's  Pran pratishtha ) से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) नए सेवकों की भर्ती कर रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर (Grand Temple of Lord Shri Ram) में पुजारियों की भर्ती करने जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala’s  Pran pratishtha ) से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) नए सेवकों की भर्ती कर रहा है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।

पढ़ें :- Ayodhya Ramlala Surya Tikal : आज रामनवमी पर भगवान रामलला का होगा सूर्य तिलक, यहां पर देख अलौकिक दृश्य

ट्रस्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को 06 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेष ट्रेनिंग के बाद ही पुजारियों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को इस दौरान 2000 रुपये हर महीने दिया जाएगा।

आयुसीमा और पात्रताएं

पुजारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसे रामानंदीय परंपरा से दीक्षा लिया होना चाहिए। इसके साथ गुरुकुलीय शिक्षा से होना चाहिए। बता दें कि अयोध्या में रामलला की पूजा वैष्णव मत के रामानंदीय परंपरा से होती है। उम्मीदवार अगर अयोध्या से होंगे तो उन्हें तरजीह दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के रहने खाने की व्यवस्था तीर्थ क्षेत्र द्वारा की जाएगी।

अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala’s  Pran pratishtha )  22 जनवरी को की जानी है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इतने बड़े कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पुजारियों की भर्ती का फैसला लिया है।

पढ़ें :- रामनवमी पर 19 घंटे दर्शन देंगे रामलला : सुबह 3:30 बजे से एंट्री, 4 दिन तक VIP दर्शन बंद, 15 लाख लोगों पहुंचने की उम्मीद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...