1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पहलवानों  के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, पूछा- किसका दबाव है दिल्ली पुलिस पर? आइये बहनों का साथ दें

पहलवानों  के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, पूछा- किसका दबाव है दिल्ली पुलिस पर? आइये बहनों का साथ दें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को एक बार फिर ट्वीट कर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के धरने का समर्थन कर केंद्र सरकार को घेरा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को एक बार फिर ट्वीट कर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के धरने का समर्थन कर केंद्र सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- असम के सीएम पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-BJP में शामिल होते ही साफ हो गए सारे दाग

देश की संसद के बगल की सड़क पर आंखों में आंसू लिए बैठी बहनों का साथ दें

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने खिलाड़ी देश का मान होते हैं। देश उन पर गर्व क्यों करता है? क्योंकि तमाम मुश्किलों के बावजूद अथक मेहनत और बहुत कुछ सहकर जब वे पदक जीतते हैं, तो उनकी जीत में हमारी जीत होती है, देश मुस्कुरा उठता है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों की जीत बाकियों से बड़ी होती है। वे देश की संसद के बगल की सड़क पर आंखों में आंसू लिए बैठी हैं। लंबे समय से चल रहे शोषण के खिलाफ उनकी शिकायत कोई सुन नहीं रहा।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि मजबूत बाजुओं मगर भोले दिल की इन लड़कियों ने यकीन किया जब इनसे सरकार ने कहा कि जांच होगी। मगर जांच नहीं हुई। सजा का प्रश्न ही नहीं उठा। क्या सरकार दोषियों को बचाना चाहती है।

एक पार्टी और उसके नेताओं का घमंड जब आसमान चढ़ जाता है तब ऐसे ही आवाजों को कुचला जाता है

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि किसका दबाव है दिल्ली पुलिस पर? क्यों इसी पुलिस द्वारा विपक्ष के नेताओं पर भारत जोड़ो यात्रा में किसी लड़की का दर्द सुनने पर पूछताछ की जाती है, मगर देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ियों की गुहार अनसुनी कर दी जाती है। एक पार्टी और उसके नेताओं का घमंड जब आसमान चढ़ जाता है तब ऐसे ही आवाजों को कुचला जाता है। आइये अपनी इन बहनों का साथ दें। यह देश के मान की बात है।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...