HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज से तीन दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए देंगी जीत का मंत्र

आज से तीन दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए देंगी जीत का मंत्र

कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज से तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पाटी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज से तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पाटी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट से वे आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

माल्यार्पण के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी। 17 जुलाई को वे अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ भर्ती घोटाले व रुकी हुई भर्तियों के संबंध में बैठक करेंगी।

इसके अलावा वे कुछ अन्य लोगों से भी मिलकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ  से हजरतगंज चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया है।

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...