1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कितनी भी कोशिश कर लें…

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कितनी भी कोशिश कर लें…

​कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन इसकी हिफाजत 140 करोड़ भारतवासी करते हैं। वे ही इस लोकतंत्र को बचाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ​कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन इसकी हिफाजत 140 करोड़ भारतवासी करते हैं। वे ही इस लोकतंत्र को बचाएंगे।

पढ़ें :- पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणी का दावा एआईएडीएमके 210 सीटों पर दर्ज करेगी जीत

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार ने पहले विपक्षी पार्टियों और नेताओं के पीछे ED, IT और CBI लगाई। सरकारें गिराकर जनादेश को धनादेश से कुचलने की कोशिशें कीं। पार्टियों को तोड़ा, नेताओं को खरीदा, विपक्ष को खत्म करने का हर प्रयास कर लिया।

इसके साथ ही लिखा कि, अब इस हद तक आ गए हैं कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक खाते से पैसे निकलवाकर उसे कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चुनाव में सामने कोई न रहे। प्रधानमंत्री जी इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन इसकी हिफाजत 140 करोड़ भारतवासी करते हैं। वे ही इस लोकतंत्र को बचाएंगे। जय हिंद!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...