1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Pune Porsche accident case: दो पुलिसकर्मी संस्पेंड, सीनियर्स को नही दी थी हादसे की जानकारी

Pune Porsche accident case: दो पुलिसकर्मी संस्पेंड, सीनियर्स को नही दी थी हादसे की जानकारी

पुणे पोर्शे एक्सीडेंट मामले में दो पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ये दोनो पुलिस ऑफिसर घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने सीनियर और कंट्रोल रुम में जानकारी नहीं दी थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पुणे पोर्शे एक्सीडेंट मामले में दो पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ये दोनो पुलिस ऑफिसर घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने सीनियर और कंट्रोल रुम में जानकारी नहीं दी थी।

पढ़ें :- फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ का कलेक्शन कर भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी

इस मामले में येरवडा स्टेशन के दो पुलिस ऑफिसरों को पुणे आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। 19 मई को दुर्घटना के बारे में सीनियर्स को समय पर सूचित नहीं करने के लिए पुलिस निरीक्षक राहुल जगदाले और एसपीआई विश्वनाथ टोडकरी को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे पोर्शे केस में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई थी।

पोर्शे कार से दो लोगो को कुचलने की घटना के बाद येरलदा पुलिस स्टेशन के दो अफसर मौके पर पहुंचे थे,लेकिन उन्होने कंट्रोल रुम को इसकी सूचनी नहीं दी थी। इस मामले में इन दोनो अधिकारियों के खिलाफ कार्ऱवाई किये जाने की पहले से ही बात कही जा रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...