1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ​ने दिया इस्तीफा, जानें क्या बताई वजह?

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ​ने दिया इस्तीफा, जानें क्या बताई वजह?

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Punjab Governor Banwari Lal Purohit) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री पुरोहित बताया कि निजीकारणों से राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Punjab Governor Banwari Lal Purohit) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री पुरोहित बताया कि निजीकारणों से राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है।

पढ़ें :- IND vs AFG : कल से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20आई सीरीज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित (Punjab Governor Banwari Lal Purohit) ने भारत के राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस इस्तीफे में उन्होंने कारण व्यक्तिगत बताया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें।

कौन हैं बनवारीलाल पुरोहित?

बता दें कि अगस्त 2021 में उन्होंने पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। तब पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा (Justice Ravi Shankar Jha, Chief Justice of Punjab and Haryana High Court) ने पंजाब राजभवन (Punjab Raj Bhavan) में बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) को पद की शपथ दिलाई थी। बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तनातनी के कारण भी सुर्खियों में रहे थे।

पढ़ें :- देहरादून में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे में फर्जीवाड़े का खुलासा, चार MBBS दाखिले रद्द

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...