1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab News: थोड़ी ही देर में होगी सिद्धधू की जेल से रिहाई, पंजाब की राजनीति में बढ़ेगी सियासी हलचल

Punjab News: थोड़ी ही देर में होगी सिद्धधू की जेल से रिहाई, पंजाब की राजनीति में बढ़ेगी सियासी हलचल

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू करीब 10 महीने बाद जेल से बाहर आयेंगे। सिद्धू रोड रेज मामले में सजा काट रहे हैं। इस मौके पर उनके स्वागत के लिए समर्थकों द्वारा जेल रोड पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab News:  कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) करीब 10 महीने बाद जेल से बाहर आयेंगे। सिद्धू रोड रेज मामले में सजा काट रहे हैं। इस मौके पर उनके स्वागत के लिए समर्थकों द्वारा जेल रोड पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की रिहाई की जानकारी उनके अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है। दरअसल, सिद्धधू (Navjot Singh Sidhu) की रिहाई 16 मई को होनी थी लेकिन उनके अच्छे आचरण के कारण शीर्ष अदालत द्वारा दी गई एक साल की सजा में 45 दिन की छूट मिलेगी।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

सिद्धधू की रिहाई पर कांग्रेस देखी एकजुटता का संदेश
बता दें कि, पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनावों के दौरान जमकर खींचतान देखने को मिली थी। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर अपने ही पार्टी के सीएम पर सवालिया निशाना लगाते थे। हालांकि, उनकी रिहाई के मौके पर पार्टी एकजुटता का संदेश देगी। सिद्धू के स्वागत में राज्यभर से कांग्रेसी आज यहां जुटेंगे।

जानिए किस मामले में हुई थी सजा?
आपको बता दें कि कार पार्किंग को लेकर सिद्धू का गुरनााम सिंह नाम के वृद्ध व्यक्ति से विवाद हो गया था। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू और गुरनाम सिंह के बीच हाथापाई हो गई थी। इसके बाद गुरनाम सिंह को हॉस्पिटल ले जाया गया था। इस दौरान उनकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार गुरनाम सिंह की मृत्यु की वजह दिल का दौरा बताया गया था। इस मामले में सिद्धू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले में सिद्धधू को एक साल की सजा हुई थी।

 

पढ़ें :- Punjab News : AAP ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...