आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा (Raghav Chadha) ने सोमवार को पार्टी नेतृत्व के साथ चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। राघव चड्डा (Raghav Chadha) इस पोस्ट में लेखक रॉबर्ट ग्रीन (Author Robert Greene) की किताब "द 48 लॉज ऑफ पावर" (The book The 48 Laws of Power) पढ़ते हुए दिख रहे हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा (Raghav Chadha) ने सोमवार को पार्टी नेतृत्व के साथ चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। राघव चड्डा (Raghav Chadha) इस पोस्ट में लेखक रॉबर्ट ग्रीन (Author Robert Greene) की किताब “द 48 लॉज ऑफ पावर” (The book The 48 Laws of Power) पढ़ते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने किताब के कवर और पहले चैप्टर की तस्वीरें भी साझा की हैं।
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपनी पोस्ट में लिखा, इस हफ्ते किसी ने मुझे एक किताब भेंट की। कुछ किताबें ठीक उसी समय पहुंचती हैं जब उन्हें पहुंचना होता है। इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। उन्होंने जिस किताब के पेज को पोस्ट किया है, उसमें लिखा है कि ‘नेवर आउटसाइन द मास्टर’ (Never Outshine the Master) , जिसका मतलब है कि अपने गुरु को हमेशा ऊंचा दर्जा दें।
View this post on Instagram
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने राज्यसभा में न बोलने देने पर AAP को दी चेतावनी, कहा- मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी समझने की भूल न करें
‘अपने गुरु और वरिष्ठों को हमेशा श्रेष्ठ महसूस कराएं’
किताब के पन्ने में लिखा है, अपने गुरु और वरिष्ठों को हमेशा सुरक्षित और श्रेष्ठ महसूस कराएं। उनके सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें। ऐसा दिखाएं कि वे आपसे ज्यादा समझदार हैं, ताकि वे आपको पसंद करें और आपको आगे बढ़ाएं।’