HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके रघुराज सिंह शाक्य ने थामा बीजेपी का झंडा

इटावा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके रघुराज सिंह शाक्य ने थामा बीजेपी का झंडा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Progressive Samajwadi Party Lohia) के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) समेत दर्जन भर लोग सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) इटावा लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। बता दें कि इसके पहले शिवकुमार बेरिया और शारदा प्रताप शुक्ला भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Progressive Samajwadi Party Lohia) के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) समेत दर्जन भर लोग सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) इटावा लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। बता दें कि इसके पहले शिवकुमार बेरिया और शारदा प्रताप शुक्ला भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

पढ़ें :- HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

यूपी विधानसभा चुनाव के बीच सपा-प्रसपा गठबंधन को अब इटावा से बड़ा झटका लगा है। प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। वह सोमवार को समर्थकों के साथ लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

पूर्व सांसद रघुराज प्रताप सिंह शाक्य प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी थी। पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर थे। रघुराज वर्ष 1999 व वर्ष 2004 में दो बार सांसद चुने गए थे और वर्ष 2012 में भी सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इस बार फिर वह इटावा सदर सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। सपा-प्रसपा गठबंधन के बाद टिकट की दावेदारी कर रहे थे। समाजवादी पार्टी ने सदर सीट से पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य के पुत्र सर्वेश शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।

टिकट कटने पर अंदरखाने की नाराजगी बाहर आने लगी थी और पांच दिन पहले उन्होंने समर्थकों के साथ प्रसपा से त्याग पत्र दिया था। इसके बाद से उनका भाजपा में जाने का कयास लगाया जा रहा था। सोमवार को लखनऊ भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में राघुराज प्रताप और उनके साथ प्रसपा के पूर्व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, बसपा नेता बादशाह राजपूत, सर्वेश चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा शाक्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...