1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब

DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और पूछा कि इन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और पूछा कि इन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ पार, CM योगी से मिली फिल्म की पूरी टीम, अब यूपी में होगी टैक्स-फ्री?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी जेब से फोन निकाला और योगी के मंत्री को एक तस्वीर दिखाई। तस्वीर देखकर मंत्री भी हक्के बक्के रह गए। साथ ही उन्होंने मौजूद अधिकारियों से सवाल कर डाले। मगर, किसी के पास कोई जवाब नहीं था। दरअसल, ये तस्वीर रायबरेली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी दरीबा से कठघर मार्ग की सड़क की थी, जिसकी हालत पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है।

उन्होंने बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय (Cabinet Minister Manoj Pandey) को अपने मोबाइल पर टूटी सड़कें दिखाईं। इसे देखकर 1 मिनट के लिए मंत्री जी भी हैरान रह गए। वहीं, जर्जर सड़कों और गड्‌ढों की प्रिंट आउट तस्वीरें दिखाकर PWD अधिकारियों और डीएम से पूछा कि सड़कों की हालत ऐसी क्यों है? उन्होंने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? आप लोग क्या कर रहे हैं?

बता दें, राहुल गांधी जिस सड़क की तस्वीर दिखा रहे थे वो रायबरेली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) के तहत बनी दरीबा से कठघर मार्ग की है, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही यह सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। गड्डों से भरी सड़क पर रोजाना राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन गड्डों में फंस जाते हैं, जिससे लंबे जाम की स्थिति बन जाती है। रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। राहगीरों ने ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया और सड़क मरम्मत का काम तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। दिशा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा और सड़कों के रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा, ताकि सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा सके।

पढ़ें :- सीएम उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम’, कांग्रेस बोली- सहयोगी दल पार्टी फैसले का समर्थन करें

आप लोग क्या कर रहे हैं?

मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  फुल फॉर्म में दिखे। राहुल ने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? आप लोग क्या कर रहे हैं? कलेक्ट्रेट में करीब ढाई घंटे बैठक से पहले राहुल ने सुबह जनता दरबार लगाया, जहां महिला कांग्रेस नेता ने उन्हें राखी बांधी। राहुल यहां सपा नेताओं ने भी मुलाकात की। राहुल लखनऊ रवाना हो गए हैं, जहां से वे दिल्ली जाएंगे।

जानें क्या बोले कैबिनेट मंत्री ?

हालांकि, डॉ. मनोज कुमार पांडेय (Dr. Manoj Kumar Pandey) ने इससे पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले, जहां केवल 18 से 20 प्रतिशत लोगों को राशन मिलता था। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अकेले रायबरेली जिले में 21,92,000 लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया। सड़कों की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की कि पिछले 5 वर्षों में अकेले रायबरेली जिले में लगभग 16,000 छोटी और बड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया है। बैठक में केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जमीनी हकीकत और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई, जिससे जिले के आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है।

बता दें कि कलेक्ट्रेट के बचत भवन में आयोजित बैठक के दौरान अमेठी के सांसद किशोरी लाल भी पहुंचे थे। वहीं, ऊंचाहार से BJP विधायक मनोज पांडेय, एमएलसी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

पढ़ें :- कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का 'जंगलराज' नहीं आने देगा: केशव मौर्य

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...