1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बाबा बैद्यनाथ धाम में राहुल गांधी ने लगाई हाजिरी, गले में माला,माथे पर तिलक और गुलाबी धोती यूं दिखे कांग्रेस नेता

बाबा बैद्यनाथ धाम में राहुल गांधी ने लगाई हाजिरी, गले में माला,माथे पर तिलक और गुलाबी धोती यूं दिखे कांग्रेस नेता

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पश्चिम बंगाल (West Bengal) से पाकुड़ जिले (Pakur District) के लिट्टीपाड़ा में रात को रुकने के बाद यात्रा शनिवार सुबह गोड्डा जिले (Godda District) के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई। इसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर में दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

रांची। झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देवघर (Deoghar) स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पश्चिम बंगाल (West Bengal) से पाकुड़ जिले (Pakur District) के लिट्टीपाड़ा में रात को रुकने के बाद यात्रा शनिवार सुबह गोड्डा जिले (Godda District) के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई। इसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर में दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

देवघर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जब बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर (Baba Baidyanath Dham Temple) में दर्शन के लिए आए तो कुछ लोगों ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं कुछ लोग लगातार मोदी- मोदी और जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। इसके बाद राहुल गांधी का जिले में एक रोड शो का करने और एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) धनबाद रवाना होगी, जहां यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता एवं समर्थन रात में रुकेंगे। धनबाद में टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात को ठहरने की योजना बनाई गई है। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) दो चरणों में होगी और इस दौरान आठ दिन के दौरान 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra)  67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

राहुल गांधी (Rahul gandhi)  ने पाकुड़ में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के तहत शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ में एक जनसभा में कहा कि झारखंड में आपने जो सरकार चुनी थी। उस सरकार को भाजपा (BJP)  ने चुराने और उखाड़ने की कोशिश की। उसकी साजिश के खिलाफ कांग्रेस खड़ी हो गई। झारखंड की जनता बधाई की पात्र है, जो डरी नहीं और पीछे नहीं हटी। इस तरह उसने अपनी सरकार बचाई। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भाजपा से हमारी लड़ाई विचारधारा की है। उनके पास धन है और सारी की सारी एजेंसियां हैं। जितना दबाव डालने की कोशिश वे कर सकते हैं, करें, पर कांग्रेस (Congress) भाजपा (BJP) और आरएसएस (RSS) से डरने वाली नहीं है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि एक साल पहले हमने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू की। इसका मकसद भाजपा (BJP) और आरएसएस (RSS) देश में जो नफरत फैला रहे हैं, उसके खिलाफ खड़ा होना था। राहुल गांधी के झारखंड पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए सीएम चंपई सोरेन (CM Champai Soren) भी पहुंचे थे। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस विधायक दल (Jharkhand Congress Legislative Party) के नेता आलमगीर आलम (Jharkhand Congress Legislature Party leader Alamgir Alam) , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Former Union Minister Subodhkant Sahay) सहित कांग्रेस (Congress)  के कई नेता उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...