1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. श्रमिकों से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं

श्रमिकों से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर युवा, मजदूर और किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानने और सुनने की कोशिश करते हैं। उनकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सानमे आती रहती है। अब उन्होंने दिल्ली में श्रमिकों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को सुना।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर युवा, मजदूर और किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानने और सुनने की कोशिश करते हैं। उनकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सानमे आती रहती है। अब उन्होंने दिल्ली में श्रमिकों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को सुना।

पढ़ें :- संघर्ष के बीच यूरोप के एक देश ने अमेरिका के बंद किया एयरस्पेस, युद्धक विमान को लगाना होगा हजारों किलोमीटर का चक्कर

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है। इसमें लिखा गया कि, आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के GTB नगर में श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।

 

बता दें कि, राहुल गांधी अक्सर लोगों के बीच पहुंच जाते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। इससे पहले वो किसान, युवा, मैकेनिक समेत अन्य लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और जाना।

पढ़ें :- VIDEO-ईरान शांति वार्ता के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार हुए धड़ाम, कंधे में हो गया हेयरलाइन फ्रैक्चर

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...