HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अग्निवीर के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए बयान को झूठा बताया। साथ ही कहा कि, शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिवार को मदद नहीं मिली। दरअसल, बीते दिन संसद में राहुल गांधी ने बोलते हुए अग्निवीर मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अग्निवीर के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए बयान को झूठा बताया। साथ ही कहा कि, शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिवार को मदद नहीं मिली। दरअसल, बीते दिन संसद में राहुल गांधी ने बोलते हुए अग्निवीर मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, शहीद अग्निवीर परिवार को कोई मदद नहीं मिल रही। इस पर रक्षामंत्री ने ने कहा कि, अग्निवीर योजना के तहत शहीद होने वाले सैनिकों को एक करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- BJP अयोध्या में जैसे हारी, वैसे ही गुजरात में भी हारने जा रही है , सिर्फ आपको डरना नहीं है

अब राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो संदेश में शहीद अग्निवीर अजय सिंह के पिता का भी बयान दिखाया गया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि उनको कोई मदद नहीं मिली है। अब राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, सत्य की रक्षा हर धर्म का आधार है! लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद अग्निवीर के परिवार को सहायता मिलने के बारे में संसद में झूठ बोला। उनके झूठ पर शहीद अग्निवीर अजय सिंह के पिता जी ने खुद सच्चाई बताई है। रक्षा मंत्री को संसद, देश, सेना और शहीद अग्निवीर अजय सिंह जी के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...