1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने एस जयशंकर पर साधा निशाना, कहा-हमारी विदेश नीति हो गई है ध्वस्त

राहुल गांधी ने एस जयशंकर पर साधा निशाना, कहा-हमारी विदेश नीति हो गई है ध्वस्त

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ट्रम्प को भारत और पाकिस्तान के बीच “मध्यस्थता” करने के लिए किसने कहा? इससे पहले भी राहुल गांधी विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ट्रम्प को भारत और पाकिस्तान के बीच “मध्यस्थता” करने के लिए किसने कहा? इससे पहले भी राहुल गांधी विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।

पढ़ें :- पहले शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोका, अब इस तरह का घटिया आरोप लगवा रहे...स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR पर बोले अखिलेश यादव

कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमला बोलते हुए तीन सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि, क्या जेजे बताएंगे: भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ दिया गया है? पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया? ट्रम्प को भारत और पाकिस्तान के बीच “मध्यस्थता” करने के लिए किसने कहा? भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है।

इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए: आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया।

 

 

पढ़ें :- दुष्कर्म के मामले में आया हाईकोर्ट को बड़ा फैसला, आरोपी को अपहरण, रेप और एससी-एसटी एक्ट में किया दोषमुक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...