1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यासीन मलिक के आवास समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी, कश्मीरी पंडित महिला के साथ गैंगरेप के बाद की गई थी हत्या

यासीन मलिक के आवास समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी, कश्मीरी पंडित महिला के साथ गैंगरेप के बाद की गई थी हत्या

जम्मू-कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने कई जगहों पर छापेमारी की । यहाँ SIA की छापेमारी कई जगहों पर चल रही है। ये  टीम जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के आवास सहित श्रीनगर के 8 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें ये छापेमारी कश्मीरी पंडित महिला हत्याकांड मामले की जा रही है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

जम्मू-कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने कई जगहों पर छापेमारी की । यहाँ SIA की छापेमारी कई जगहों पर चल रही है। ये  टीम जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के आवास सहित श्रीनगर के 8 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें ये छापेमारी कश्मीरी पंडित महिला हत्याकांड मामले की जा रही है।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में किसानों को कभी नहीं मिल पाया समय पर खाद-बीज, 10 वर्षों से किसानों को दे रहे धोखा: अखिलेश यादव

1990 में कश्मीरी पंडित  महिला का अपहरण

वहीं एसआईए की टीम पुलिस और सीआरपीएफ के साथ आज सुबह श्रीनगर में आठ ठिकानों पर तलाशी ले रही है। ये छापे अप्रैल 1990 में एक कश्मीरी पंडित महिला के अपहरण और हत्या से जुड़े मामले में मारे जा रहे हैं।

छात्रावास से किया गया था अपहरण

बता दें कि अनंतनाग की 27 वर्षीय कश्मीरी पंडित महिला नर्स की अप्रैल 1990 में कश्मीर में उग्रवाद के चरम के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वह श्रीनगर के सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (SKIMS) में कार्यरत थीं। 14 अप्रैल, 1990 को जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) से जुड़े आतंकवादियों ने संस्थान के हब्बा खातून हॉस्टल से लड़की का अपहरण  किया गया।

पढ़ें :- अजमेर में 36 साल बाद BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय तय करेंगे अगला बोर्ड

सामूहिक बलात्कार और यातनाएं

कई दिनों तक कश्मीरी पंडित महिला नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार और यातनाएं दी गईं थीं। 19 अप्रैल 1990 को श्रीनगर के मल्लाबाग स्थित उमर कॉलोनी में गोलियों के निशान के साथ उनका क्षत-विक्षत शव मिला था।

शव के पास से मिला था एक नोट

मृतक महिला के शरीर से एक नोट मिला था, जिसमें उन्हें पुलिस मुखबिर बताया गया था। यह आरोप उन पर कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने या सरकारी नौकरी छोड़ने के उग्रवादी आदेशों की को न मानने की थी।

 

पढ़ें :- राजस्थान नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 4,026 वार्ड जीते: कांग्रेस ने 3,438 पार्षद बनाए, कई वार्डों में गणना जारी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...