1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RRB Recruitment: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इन पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

RRB Recruitment: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इन पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB ने असिस्टेंट लोको पायलट या कहें ALP 2025 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार अभी तक इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी ने आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 19 मई कर दी है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RRB Recruitment: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB ने असिस्टेंट लोको पायलट या कहें ALP 2025 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार अभी तक इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी ने आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 19 मई कर दी है। इसके अलावा, आरआरबी ने फीस जमा करने की भी तारीख बढ़ाई है। उम्मीदवार अब 21 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लिया बड़ा फैसला, 68 हजार से ज्यादा राज्यकर्मियों का रोका वेतन

करेक्शन विडो कब खुलेंगे

वहीं, करेक्शन विंडो खुलने की तारीख में बदलाव हुए हैं। नए बदलाव के मुताबिक, अब आवेदन खत्म होने के बाद उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 22 से 31 मई तक खुले रहेंगे।

आयु सीमा

आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये 1 जुलाई 2025 तक 18 से 30 साल मांगी गई है। वहीं, योग्यता भी पुरानी ही है।

योग्यता

  • इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए, साथ ही आईटीआई पास होना भी जरूरी है।
  • जानकारी दे दें कि इस भर्ती के जरिए आरआरबी 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती करेगा।

कैसे करना है आवेदन?

सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर, आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। खुद को रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल डालें। फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें, जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में पेज डाउनलोड करें, और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

पढ़ें :- UP RTE Admission : अब किराएदार के बच्चों को आरटीई नियमों के तहत नहीं मिलेगा प्रवेश, कल से शुरू होंगे आवेदन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...