Maharashtra Rain Havoc : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई शहरों में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। इन जिलों में सोमवार को भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, मुंबई में भारी के कारण महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी है। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि मुंबई, पालघर और रायगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है और पिछले 3-4 दिनों में 13 लोगों की मौत हुई है।
Mumbai Rain Havoc : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई शहरों में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। इन जिलों में सोमवार को भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, मुंबई में भारी के कारण महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी है। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि मुंबई, पालघर और रायगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है और पिछले 3-4 दिनों में 13 लोगों की मौत हुई है।
IMD ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया। इन जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। मुंबई में प्राइवेट ऑफ़िसों से कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाज़त देने के लिए कहा गया है। ग़ैर-ज़रूरी और सेमी-गवर्नमेंट ऑफ़िसों के लिए आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में भारी बारिश के कारण व्यस्त मुंबई-गोवा हाईवे पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक ठप हो गया और हज़ारों यात्री फंस गए।
भारी बारिश और जलभराव के कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे परंदवाड़ी के पास बंद कर दिया गया है। नालासोपारा में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक और सड़कें जलमग्न; यात्रियों को घुटने तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रायगढ़ ज़िले के लिए अगले दो दिनों का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है, क्योंकि भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, “आज बारिश का चौथा दिन है। रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन हालात से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री इन सभी हालात पर नज़र रखे हुए हैं और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। अगर कोई मुश्किल स्थिति पैदा होती है, तो शिवसेना के सभी मंत्रियों और विधायकों को फील्ड में रहना चाहिए और उसका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।”
भारी बारिश से हुए नुकसान की ज़िम्मेदारी न लेने के लिए BJP की हो रही आलोचना पर महाराष्ट्र विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन सचिन अहिर ने कहा, “प्रशासन पर दोष मढ़ने के बजाय और नुकसान को रोकने की कोशिश की जानी चाहिए।”