HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री में फिर फैली शोक की लहर, फेमस सिंगर का 40 वर्ष में हुआ निधन

इंडस्ट्री में फिर फैली शोक की लहर, फेमस सिंगर का 40 वर्ष में हुआ निधन

जाने माने मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का मंगलवार रात को निधन हो गया है। वे करीब 40 वर्ष के थे। वह बीते 10 दिन से हिसार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस वजह से लीवर और फेफड़ों मं संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने की वजह से वे वेंटीलेटर पर थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Raju Punjabi passed away: जाने माने मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का मंगलवार रात को निधन हो गया है। वे करीब 40 वर्ष के थे। वह बीते 10 दिन से हिसार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस वजह से लीवर और फेफड़ों मं संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने की वजह से वे वेंटीलेटर पर थे।

पढ़ें :- Mother's Day Special: शिल्पा शेट्टी मदर्स डे सेलिब्रेट करने पहुंची वैष्णो मंदिर के दरबार, शेयर की तस्वीर

उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा वक़्त में हिसार के आजादनगर में रहते थे। उनकी मौत की खबर प्राप्त होते ही उनके रिश्तेदार तथा प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी उनके निधन पर हिसार पहुंचे तथा इस दुख की घड़ी में शामिल हो रहे हैं।

उनके शव को हॉस्पिटल से उनके आवास ले जाया जा रहा है। राजू पंजाबी का उपचार हिसार में चल रहा था। उपचार के चलते वे ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। तत्पश्चात, उन्हें दोबारा अस्पताल में एडमिट करवाया गया। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनकी 3 बेटियां हैं।

राजू पंजाबी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी बहुत लोकप्रिय थी। उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी। हरियाणवी गानों को नई दिशा दी।

पढ़ें :- Rajkummar Rao celebrated Mother's Day: मदर्स डे पर राजकुमार राव ने शयर की मां की स्पेशल तस्वीर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...