HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ram Mandir Ayodhya : यूपी रोडवेज प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए लखनऊ से अयोध्या के बीच प्रतिदिन संचालित करेगा 80 बसें

Ram Mandir Ayodhya : यूपी रोडवेज प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए लखनऊ से अयोध्या के बीच प्रतिदिन संचालित करेगा 80 बसें

Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में  रामलला प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lala Pran Pratistha) के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि की उम्मीद को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग (Uttar Pradesh Transport Department) लखनऊ से अयोध्या के बीच रोजाना 80 बसों का संचालन किया जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में  रामलला प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lala Pran Pratistha) के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि की उम्मीद को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग (Uttar Pradesh Transport Department) लखनऊ से अयोध्या के बीच रोजाना 80 बसों का संचालन किया जाएगा। इससे तकरीबन 40 हजार श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। बस अड्डों से हर 20 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को बसें उपलब्ध होंगी।

पढ़ें :- Ram Mandir Ayodhya: रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान , विधिवत पूजन कर PM मोदी ने पांव छूकर लिया आशीर्वाद

हाल ही रोडवेज प्रशासन ने कैसरबाग से अयोध्या के बीच एसी जनरथ बसों का संचालन शुरू किया है। वहीं 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) के बाद श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज लखनऊ से अयोध्या के बीच 80 बसें संचालित करेगा। आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से अयोध्या के लिए सीधी बसों की साधारण सेवाएं चलेंगी।

यूपी रोडवेज (UP Roadways) के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी (Regional Manager RK Tripathi) ने बताया कि इससे लखनऊ से अयोध्या के बीच साधारण बसों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इन बसों की समय सारिणी बस अड्डों पर लगे एलईडी स्क्रीन पर दिखेगी। इस बाबत तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी बस अड्डों पर श्रद्धालुओं  के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं। इनसे श्रद्धालु बसों के आवागमन की जानकारी ले सकते हैं। परेशानी होने पर यात्री टोल फ्री नंबर-18001802877 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...