1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दीवाली जैसी धूम, घरों में जलाये जा रहे है दीये और पटाखे

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दीवाली जैसी धूम, घरों में जलाये जा रहे है दीये और पटाखे

आज अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश दिवाली माना रहा है। हर घर के दरवाजो और छतों पर ठीक वैसे ही दिये जलाये जा रहे है, जैसे भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने के बाद अयोध्यावासियों ने जलाया था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश दिवाली माना रहा है। हर घर के दरवाजो और छतों पर ठीक वैसे ही दिये जलाये जा रहे है, जैसे भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने के बाद अयोध्यावासियों ने जलाया था। इतना ही नहीं जश्न में पटाखे भी जलाये जा रहे हैं।

पढ़ें :- हेनरिक क्लासेन ने बताया- क्या है? सनराइजर्स हैदराबाद का आने वाले मुकाबलों में गेमप्लान

भगवान राम के राम मंदिर में विराजमान होने की ख़ुशी में न सिर्फ अयोध्या बल्कि पूरा देश अपने अपने घरो में दिए जलाकर पटाखों को जला कर खुशी जता रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में दस लाख दीपो को जलाया जायेगा।

अयोध्या से लेकर नेपाल के जनकपुर तक दीपोत्सव की धूम है। नेपाल का जनकपुर सीता माता का जन्मस्थान माना जाता है। अयोध्या से सरय़ू घाट से लेकर जनकपुर में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के उपलक्ष्य में ‘दीपोत्सव’ मनाया गया।

पढ़ें :- पाकिस्तान ने तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर दी थी भारत को धमकी- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...