1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर में चढ़ावा मामला: एसआईटी संदिग्धों से कर रही है पूछताछ, CCTV से भी जुटाए जा रहे साक्ष्य

राम मंदिर में चढ़ावा मामला: एसआईटी संदिग्धों से कर रही है पूछताछ, CCTV से भी जुटाए जा रहे साक्ष्य

राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर एसआईटी जांच कर रही है। जांच के दौरान एसआईटी संदिग्धों से पूछताछ करने में भी जुटी है। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को मुख्य ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र से भी पूछताछ की गई है। पिछले तीन ​दिनों में एसआईटी की टीम 50 से ज्यादा लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर एसआईटी जांच कर रही है। जांच के दौरान एसआईटी संदिग्धों से पूछताछ करने में भी जुटी है। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को मुख्य ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र से भी पूछताछ की गई है। पिछले तीन ​दिनों में एसआईटी की टीम 50 से ज्यादा लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही, सीसीटीवी फुटेज के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।

पढ़ें :- यूपी की 25 करोड़ से अधिक आबादी चुनौती नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली, ऊर्जावान युवा वर्कफोर्स हमारे पास है : योगी

सूत्रों की माने तो जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ की बात सामने आ रही है। हालांकि, एसआईटी हर पहलु पर जांच करने में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठा देगी। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। वो राम मंदिर में दर्शन करने के लिए भी जाएंगे। कहा जा रहा है कि, एसआईटी की टीम अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट को मुख्यमंत्री को भी सौंप सकती है।

दरअसल, राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष के नेता भी इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों की आस्था राम मंदिर से बहुत जुड़ी है। ऐसे में इस तरह की बातों के सामने आने के बाद उनकी आस्था को चोट पहुंची है। लोग जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक ये लोग कई सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। कई सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं। वहीं, दान के दिए गए रिकॉर्ड से भी एसआईटी संतुष्ट नहीं है क्योंकि उसमें भी कई चीजें अस्पष्ट हैं। इसलिए एसआईटी को जांच में अधिक समय लग रहा है।

 

पढ़ें :- Cm योगी ने किया बड़ा एलान: बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...