HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नहीं रहे रामलला के सखा Triloki Nath Pandey, 70 साल की उम्र में ली आखरी सांस

नहीं रहे रामलला के सखा Triloki Nath Pandey, 70 साल की उम्र में ली आखरी सांस

रामलला के सखा त्रिलोकी नाथ पांडे का 70 साल की उम्र में बीती रात (शुक्रवार) को निधन हो गया। खबरों की माने तो वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में सायं साढ़े 7 बजे अंतिम सांस ली।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

अयोध्या: रामलला के सखा त्रिलोकी नाथ पांडे (Ramlala’s friend Triloki Nath Pandey) का 70 साल की उम्र में बीती रात (शुक्रवार) को निधन हो गया। खबरों की माने तो वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में सायं साढ़े 7 बजे अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

आपको बता दें, त्रिलोकी नाथ पांडे ने करीब 3 दशक तक न्यायालय में रामलला के सखा के रूप में उनकी पैरवी की और वर्ष 2019 में उन्हें उनका हक दिलाया। त्रिलोकी नाथ पांडे के निधन पर विश्व हिंदू परिषद ने अपनी संवेदना जाहिर की है। आम कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।

बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था।त्रिलोकी नाथ पांडे का शव कारसेवक पुरम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका पार्थिव शरीर देर रात अयोध्या पहुंचेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...