HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rampur By Election Results 2022: भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना जीते, सपा प्रत्याशी को हराया

Rampur By Election Results 2022: भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना जीते, सपा प्रत्याशी को हराया

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने यहां पर बड़ा उल्टफेर किया है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने करीब 25 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, सपा प्रत्याशी आसिम रजा को हार का सामना करना पड़ा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rampur By Election Results 2022: उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने यहां पर बड़ा उल्टफेर किया है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने करीब 33 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, सपा प्रत्याशी आसिम रजा को हार का सामना करना पड़ा है।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

बता दें कि, काउंटिंग के बाद से ही सपा और भाजपा के प्रत्याशी में कांटे की टक्कर देखी जा रही थी। कभी सपा प्रत्याशी आसिम रजा तो कभी भाजपा आकाश सक्सेना आगे चल रहे थे। आखिरी समय में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली। इस बढ़त के साथ ही आकाश सक्सेना ने वहां पर जीत हासिल की।

आजम खान के गढ़ में बड़ी सेंधमारी
उपचुनाव में भाजपा ने आजम खान के गढ़ में बड़ी सेंधमारी की है। रामपुर आजम खान का गढ़ कहा जाता था लेकिन अब यहां पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इससे पहले लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा ने यहां पर जीत हासिल की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...