HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ranga Ring : रांगे की अंगूठी इस उंगली में पहनने से जल्दी दिखेगा असर, मिलेंगे कई फायदे

Ranga Ring : रांगे की अंगूठी इस उंगली में पहनने से जल्दी दिखेगा असर, मिलेंगे कई फायदे

जीवन की मुश्किलों से पार उतरने के लिए और सफलता प्राप्त करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताएं गए  है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ranga ring : जीवन की मुश्किलों से पार उतरने के लिए और सफलता प्राप्त करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताएं गए  है। इस भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास वक़्त  की सबसे ज्यादा कमी है । सारी दुनिया पैसा कमाने के लिए दौड़ रही है और इस भाग दौड़ में खुद को फिट रखना सबसे बड़ी चुनौती है। मोटापा आजकल की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। मोटापे को कम करने के लिए  रांगे की अंगूठी पहनने का उपाय बताया जाता है। यह छल्ला आपका मोटापा तेजी से कम करने में मदद करेगा।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

रांगा एक प्रकार की धातु है। इसे कथीर धातु भी कहा जाता है।इसलिए इस अंगूठी को रांगे की अंगूठी(range ki anguthi) के अतिरिक्त कथीर की अंगूठी भी कहा जाता है।रांगा के विशेष रासायनिक और भौतिक गुणों के कारण इसे मोटापा कम करने वाला कहा गया है। इसका बना छल्ला पहनने से मोटापा कम होने लगता है। व्यक्ति की पाचन क्रिया में सुधार होता है और यह शरीर से विषैले तत्व मूत्र के माध्यम से निकाल देती है।

रांगा का छल्ला या अंगूठी दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना सबसे उत्तम होता है। इसे कनिष्ठिका में भी पहना जा सकता है। इस अंगूठी को पहनने से पहले अनामिका में जहां अंगूठी पहनेंगे वहां थोड़ा सा काला धागा लपेट ले और अंगूठी उसके ऊपर पहनें। अंगूठी इस प्रकार पहनें कि लपेटा हुआ काला धागा दिखाई न दे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...