1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rashtrapati Abhibhashan : संसद में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थीं, आज ये सच हो चुका है’

Rashtrapati Abhibhashan : संसद में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थीं, आज ये सच हो चुका है’

Rashtrapati Abhibhashan : आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) संसद के दोनों सदनों की बैठक संयुक्त रूप से संबोधित किया। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थीं, आज ये सच हो चुका है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर संकाये थीं, आज वो इतिहास हो चुका है।' 

By Abhimanyu 
Updated Date

Rashtrapati Abhibhashan : आज से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) संसद के दोनों सदनों की बैठक संयुक्त रूप से संबोधित किया। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थीं, आज ये सच हो चुका है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर संकाये थीं, आज वो इतिहास हो चुका है।’

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की प्रमुख बातें- 

‘तीन दशक बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के लिए मैं आपकी सराहना करती हूं। इससे महिलाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हुई है।’

‘जम्मू-कश्मीर आरक्षण कानून से वहां के जनजातीय समूह को प्रतिनिधि का अधिकार मिलेगा। मेरी सरकार परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर छात्रों की चिंता से सजग है।’

‘राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थीं, आज ये सच हो चुका है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर संकाये थीं, आज वो इतिहास हो चुका है।’

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

‘भारतीय सेना में पहली बार चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ की नियुक्ति भी हुई है। ये उपलब्धियां जो आज दिख रही है। वो पिछले 10 वर्षों की साधना का असर है।’

‘बीते 10 वर्षों में भारत को हमने निचले 5 देशों की सूची से टॉप 5 देशों की सूची में शामिल होते देखा है। पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हुई है। आज एक लाख से ज्यादा स्टार्ट अप खुल चुके हैं।’

‘पिछला वर्ष भारत के लिए उपलब्धियों से भरा था। कई सफलताएँ मिलीं भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला पहला देश बन गया। भारत द्वारा आयोजित सफल G20 शिखर सम्मेलन ने भारत की भूमिका को मजबूत किया। एशियाई खेलों में 100 से ज्यादा पदक जीते।’

‘अमृत उत्सव के दौरान ही कर्तव्य पथ पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई। दिल्ली में देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित म्यूजियम खोला गया।’

‘आज़ादी के 75 वर्ष का उत्सव , अमृत महोत्सव भी संपन्न हुआ है , इस दौरान देश भर में अनेक कार्यक्रम हुए | देश ने अपने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया | 75 साल बाद युवा पीढ़ी ने फिर स्वतंत्रता संग्राम के उस कालखंड को जिया।’

पढ़ें :- ईरान ने सीजफायर की शर्तों को नकारा, बोला - न होर्मुज खुलेगा, न करेंगे 45 दिन का युद्धविराम

‘दुनिया में गंभीर संकटों के बीच भारत तेजी से विकसित होने वाला देश बना। लगातार दो क्वॉर्टर से भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से ऊपर रही है। भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना।’

‘मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंता से अवगत है इसीलिए इस गलत तरीके को शक्ति के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...