भारतीय नाटककार और रंगमंच निर्देशक रतन थियम का बुधवार तड़के 1.30 बजे इम्फाल के रिम्स अस्पताल में निधन हो गया है।
20 जनवरी, 1948 को मणिपुर के इंफाल में जन्मे रतन थियम एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिनकी रचनात्मक यात्रा चित्रकला और लेखन से प्रारंभ होकर रंगमंच में अपनी पराकाष्ठा तक पहुँची।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मैं अत्यंत दुःख के साथ भारतीय रंगमंच के एक सच्चे प्रकाश पुंज और मणिपुर के एक सम्मानित सपूत श्री रतन थियम के निधन पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। अपनी कला, अपनी दूरदर्शिता और मणिपुरी संस्कृति के प्रति उनके अटूट समर्पण ने न केवल रंगमंच जगत को बल्कि हमारी पहचान को भी समृद्ध किया। उनके कार्यों में मणिपुर की आत्मा समाहित थी, जो उनकी कहानियों, उनके संघर्षों और उसकी सुंदरता के बारे में बताती थी।
मुख्यमंत्री आगे लिखते हैं, ‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनकी आत्मा उनके द्वारा छोड़ी गई कृतियों और उनकी प्रेरित अनगिनत जीवन में सदैव जीवित रहे। हम सभी को हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य में उनके अपार योगदान को याद करने की शक्ति मिले।’
रंगमंच निर्देशक रतन थियम 1976 में इम्फाल के निकट कोरस रिपर्टरी थिएटर की स्थापना की, जो मणिपुर की संनादित संस्कृति और विश्व के साथ संवाद का एक पवित्र मंदिर बन गया।